Top 8 Upcoming Electric Cars in India in 2022 | 2022 में भारत में आने वाली टॉप 8 इलेक्ट्रिक कारें

Reading time <1 Min

Top 8 Upcoming Electric Cars in India in 2022: आजकल इलेक्ट्रिक कार के तरफ लोगो का ध्यान काफी आकर्षित हो रहा है, यही कारण है की जितनी भी कार बनाने वाली कंपनियां है उन सभी का रुझान इलेक्ट्रिक कार बनाने के तरफ हुआ है। हर कोई यह जानना चाहते है की इस साल कौन सी नई इलेक्ट्रिक कार आने वाली है।

आज हम यहाँ इसी विषय पर बात करने वाले है की 2022 में भारत में आने वाली टॉप 8 इलेक्ट्रिक कारें कौन-कौन सी हैं (Top 8 Upcoming Electric Cars in India in 2022)

2022 में भारत में आने वाली टॉप 8 इलेक्ट्रिक कारें (Top 8 Upcoming Electric Cars in India in 2022)

टेस्ला मॉडल 3 (Tesla Model 3)

टेस्ला मॉडल 3 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कारों में से एक है। यहाँ मैं आपको बता दूँ टेस्ला पिछले कुछ महीनो से भारतीय सड़को पर टेस्ला मॉडल 3 की टेस्टिंग कर रही है। टेस्टिंग के दौरान कुछ समस्याएं सामने आई है जैसे की टेस्ला मॉडल 3 का ग्राउंड क्लीयरेंस भारतीय सड़को के अनुकूल नहीं है कारण की हमारे देश में स्पीड ब्रेकर थोड़े ऊँचे होते है। टेस्ला मॉडल 3 का ग्राउंड क्लीयरेंस 140 mm है।

Top 8 Upcoming Electric Cars in India in 2022
Top 8 Upcoming Electric Cars in India in 2022- Tesla Model 3 

अब हम यह उम्मीद कर सकते हैं की इस साल टेस्ला मॉडल 3 बेहतर ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ जो की हमारे देश के सड़को के अनुकूल हो 2022 में लांच होगी। टेस्ला मॉडल 3 तीन अलग अलग वेरिएंट में आता है, जो है स्टैण्डर्ड रेंज प्लस (Standard Range Plus), लॉन्ग रेंज (Long Range), और परफॉरमेंस (Performance).

Top 8 Upcoming Electric Cars in India in 2022-Tesla Model 3 Interior
Top 8 Upcoming Electric Cars in India in 2022-Tesla Model 3 Interior

टेस्ला मॉडल Y (Tesla Model Y)

अगर बात करे टेस्ला मॉडल Y की तो मैं आपको बता दूँ की यह टेस्ला की पहली इलेक्ट्रिक कार बन सकती है जो की भारतीय सड़को पर नज़र आएगी। कारण की इसका ग्राउंड क्लीयरेंस टेस्ला मॉडल 3 तुलना में ज्यादा है। जहाँ टेस्ला मॉडल 3 का ग्राउंड क्लीयरेंस 140 mm है वही टेस्ला मॉडल Y का ग्राउंड क्लीयरेंस 167 mm है जो की भारतीय सड़को के लिए बिलकुल अनुकूल है।

Top 8 Upcoming Electric Cars in India in 2022-Tesla Model Y
Top 8 Upcoming Electric Cars in India in 2022-Tesla Model Y

टेस्ला मॉडल Y पांच और सात सीट कॉन्फ़िगरेशन के साथ आती है। अगर बात करे वेरिएंट की तो टेस्ला मॉडल Y, टेस्ला मॉडल 3 की तरह तीन वेरिएंट में आती है, जो है स्टैण्डर्ड रेंज प्लस (Standard Range Plus), लॉन्ग रेंज (Long Range), और परफॉरमेंस (Performance).

Top 8 Upcoming Electric Cars in India in 2022-Tesla Model Y-Interior
Top 8 Upcoming Electric Cars in India in 2022-Tesla Model Y-Interior

टाटा अल्ट्रोज़ EV (Tata Altroz ​​EV)

यहाँ मैं आपको बता दूँ की 2020 में जो ऑटो एक्सपो (Auto Expo) हुआ था टाटा मोटर ने उसी समय टाटा अल्ट्रोज़ EV (Tata Altroz ​​EV) को शोकेस कर दिया था पर इस साल अर्थात 2022 में टाटा मोटर इसे लांच कर कर देगा। टाटा अल्ट्रोज़ EV (Tata Altroz ​​EV) में Nexon  EV और Tigor EV की तरह ही Ziptron टेक्नोलॉजी मिलने की उम्मीद है।

Top 8 Upcoming Electric Cars in India in 2022-Tata Altroz ​​EV
Top 8 Upcoming Electric Cars in India in 2022-Tata Altroz ​​EV

Ziptron टेक्नोलॉजी में हाई एनर्जी डेंसिटी लिथियम आयन बैटरी होती है जो की कार को अधिकतम रेंज प्रदान करती है। इसके साथ हीं यह फ्यूचर प्रूफ टेक्नोलॉजी और फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आती है। ऐसा उम्मीद है की यह 26 kWh बैटरी के साथ जल्द हीं सड़को पे नज़र आएगी।  यह अपने कॉम्पैक्ट आकर के साथ आसानी से एक चार्ज में 250 किलोमीटर से अधिक की रेंज दे सकती है। इसकी कीमत लगभग 12 लाख रुपये हो सकती है।

Top 8 Upcoming Electric Cars in India in 2022-Tata Altroz ​​EV-Interior
Top 8 Upcoming Electric Cars in India in 2022-Tata Altroz ​​EV-Interior

टाटा पंच EV (Tata Punch EV)

आने वाले दिनों में टाटा अपनी नई माइक्रो SUV कार टाटा पंच EV (Tata Punch EV) को लांच करने के लिए पूरी तरह तैयार है। टाटा की अन्य कार की तरह टाटा पंच EV (Tata Punch EV) को भी Ziptron टेक्नोलॉजी के साथ ला सकती है। 

Top 8 Upcoming Electric Cars in India in 2022-Tata Punch ​​EV
Top 8 Upcoming Electric Cars in India in 2022-Tata Punch ​​EV

Electric Car FeaturesTata Punch EV
Battery Capacity25.58kWh
Battery TypeLithium ion Battery
Voltage220 Volt
Motor TypePermanent Magnet Synchronous Motor
Maximum Power57 bhp @ 3,000rpm
Maximum Torque110 Nm @ 3,500 rpm
Transmission Single Speed
DrivetrainFWD
Driving Range280 km/charge
Performance (0-80 KMPH)13.5 seconds
Top Speed85 KMPH

हुंडई कोना इलेक्ट्रिक फेसलिफ्ट (Hyundai Kona Electric Facelift)

एक रिपोर्ट के मुताबित हुंडई मोटर 2022 के अंत तक हुंडई कोना इलेक्ट्रिक फेसलिफ्ट (Hyundai Kona Electric Facelift) को भारत में लांच कर सकती है। कंपनी के मुताबित हुंडई कोना इलेक्ट्रिक फेसलिफ्ट में कुछ डिज़ाइन को अपडेट करेगी इसके साथ हीं इसमें कुछ फीचर्स भी ऐड करेगी।

Top 8 Upcoming Electric Cars in India in 2022-Hyundai Kona Electric Facelift
Top 8 Upcoming Electric Cars in India in 2022-Hyundai Kona Electric Facelift

इसके साथ हीं आपको इसमें LED हेडलाइट के साथ एक नया 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर (Digital Instrument Cluster) मिलेगा। कोना इलेक्ट्रिक फेसलिफ्ट (Hyundai Kona Electric Facelift) में 39.2kWh या 64kWh रेटिंग की बैटरी रहेगा। पर कंपनी के मुताबित भारत में केवल 39.2 kWh बैटरी के साथ हीं उपलब्ध होगी।

Top 8 Upcoming Electric Cars in India in 2022-Hyundai Kona Electric Facelift
Top 8 Upcoming Electric Cars in India in 2022-Hyundai Kona Electric Facelift

महिंद्रा इलेक्ट्रिक कार-EKUV 100 (Mahindra Electric Car-EKUV 100)

महिंद्रा ने 2020 में हुई ऑटो एक्सपो (Auto Expo) के दौरान EKUV 100 का प्रदर्शन किया था। इसके बाद काफी लम्बे समय से लोग इसका इंतज़ार कर रहे हैं, पर अब यह इंतज़ार ख़त्म होने जा रहा है क्यूंकि कंपनी के मुताबित इस साल के अंत तक EXUV 100 को लांच कर दिया जाएगा।

अगर डिज़ाइन की बात करे तो यह KUV 100 पेट्रोल या डीजल कार की तरह दिखेगा। इसके लुक को ध्यान में रखते हुए चार्जिंग पोर्ट इसके फ्रंट में दिया गया है। इसमें लिथियम आयन बैटरी का रेटिंग 15.9 kWh होगी जो ली एक बार चार्ज करने पर 120 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है। अगर बात करे इसके कीमत की तो यह 10 लाख से कम होगी।

Top 8 Upcoming Electric Cars in India in 2022-EKUV 100
Top 8 Upcoming Electric Cars in India in 2022-EKUV 100

महिंद्रा इलेक्ट्रिक XUV 300 (Mahindra Electric XUV 300)

महिंद्रा इलेक्ट्रिक XUV 300 (Mahindra Electric XUV 300) पेट्रोल या डीजल इंजन XUV 300 का हीं इलेक्ट्रिक वेरिएंट है यही कारण है की इसका डिज़ाइन बिलकुल XUV 300 के सामान होगा। EXUV 300 की बैटरी रेटिंग 40 kWh की होगी जो की एक बार चार्ज करने पर 300 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है। इसके साथ हीं इसमें लगी मोटर का पावर आउटपुट 132 HP होगा।

Top 8 Upcoming Electric Cars in India in 2022-EKUV 300
Top 8 Upcoming Electric Cars in India in 2022-EKUV 300

हुंडई बजट इलेक्ट्रिक कार मॉडल्स (Hyundai Budget Electric Car Models)

एक रिपोर्ट के मुताबित हुंडई मोटर्स (Hyundai Motors) अपनी किफायती इलेक्ट्रिक कार इस साल के अंत तक लांच करेगी। कंपनी के मुताबित भारतीय ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए कीमत को कम रखने के लिए इसमें 200 से 250 किलोमीटर की रेंज वाली छोटी बैटरी लगाई गई है। इसकी कीमत 15 लाख से कम होगी।

इम्पोर्टेन्ट लिंक (Important Link)

इलेक्ट्रिक कार का मेंटनेंस कैसे करे ?

इलेक्ट्रिक कार और पेट्रोल कार में क्या अंतर है ?

इलेक्ट्रिक कार को चार्ज करते समय किन बातों का ख्याल रखना चाहिए ?

और भी जानकारी भरे वीडियो देखने के लिए हमारे YOU TUBE चैनल MS3 Naveen Kumar को सब्सक्राइब करे।

हमारे साथ जुड़ने के लिए और अपना  कीमती समय देने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद !!

आपका सुझाव हमारे लिए बहुत महर्वपूर्ण है, आपको ये आर्टिकल कैसा लगा कृपया कमेंट करके बताएं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *